देश-विदेशप्रदेश

IITF 2026 में पहली बार लगेगा ODOC स्टॉल, भारत मंडपम में दिखेगा यूपी का स्थानीय स्वाद

उत्तर प्रदेश की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ पहल ODOC पहली बार इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में पहुंचेगी। 14 से 27 नवंबर तक भारत मंडपम में स्थानीय व्यंजन और उत्पादों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा।

 

IITF 2026 में पहली बार लगेगा ODOC स्टॉल, भारत मंडपम में दिखेगा यूपी का स्थानीय स्वाद

ग्रेटर नोएडा के बाद नई दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर पहुंचेगी ‘एक जनपद एक व्यंजन’ पहल

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ यानी ODOC पहल अब राष्ट्रीय मंच पर पहुंचने जा रही है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में पहली बार ODOC का स्टॉल लगाया जाएगा। यहां ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के साथ ODOC के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और समृद्ध पाक विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद ODOC को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्थान मिलना इस पहल के विस्तार की दिशा में अगला कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश की स्थानीय पाक परंपराओं को व्यापार, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ने का अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

उत्पादों के बाद स्थानीय स्वाद की भी होगी ब्रांडिंग

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की अपनी विशिष्ट पहचान और पारंपरिक खान-पान की परंपरा है। ODOC की अवधारणा इन्हीं स्थानीय व्यंजनों को व्यापक पहचान, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने की सोच पर आधारित है। अब तक ODOP के जरिए जिलों के विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर जोर रहा है, जबकि ODOC के माध्यम से इसी दृष्टिकोण को स्थानीय स्वाद और पाक परंपराओं तक विस्तार दिया जा रहा है। IITF 2026 में लगाए जाने वाले ODOC स्टॉल पर प्रदेश की पाक विविधता को एक व्यवस्थित मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले आगंतुकों, व्यापारियों, निवेशकों और संभावित खरीदारों को उत्तर प्रदेश के स्थानीय व्यंजनों और उनसे जुड़े उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

ODOP के साथ ODOC, ‘लोकल से ग्लोबल’ पहल का विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल से ग्लोबल’ विजन के तहत स्थानीय उत्पादों को बाजार, ब्रांड और व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में ODOP इसी दिशा में प्रमुख पहलों में शामिल है। अब ODOC के माध्यम से प्रदेश की पाक विरासत को भी बाजार और ब्रांडिंग की इस व्यापक सोच से जोड़ा जा रहा है। IITF में ODOP और ODOC की संयुक्त मौजूदगी से उत्तर प्रदेश के उत्पाद और स्थानीय स्वाद एक ही मंच पर प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों, खाद्य कारोबारियों और संबंधित क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए नए बाजार और व्यापारिक संभावनाओं के रास्ते खुलने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा के बाद भारत मंडपम तक पहुंचा ODOC

ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के उत्पादों और पहलों को बड़े व्यापारिक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला। अब ODOC को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर तक ले जाने की तैयारी है। इससे ‘एक जनपद एक व्यंजन’ पहल का दायरा प्रदेश के भीतर से निकलकर राष्ट्रीय व्यापार मंच तक पहुंचेगा। IITF में पहली बार भागीदारी के जरिए उत्तर प्रदेश के स्थानीय व्यंजनों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने और उनसे जुड़े कारोबार को बाजार से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।

देश-विदेश से आने वाले खरीदारों तक पहुंचेगी यूपी की पाक पहचान

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर देश के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में शामिल है। ऐसे मंच पर ODOC की पहली भागीदारी उत्तर प्रदेश के स्थानीय व्यंजनों और उनसे जुड़े उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का अवसर देगी। पहल के जरिए प्रदेश की पारंपरिक पाक विरासत को केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित रखने के बजाय उसे ब्रांडिंग, बाजार और आर्थिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। स्थानीय स्वाद से जुड़े छोटे उद्यमियों और कारोबारियों के लिए भी इस मंच के माध्यम से नए बाजार और व्यापारिक संभावनाएं विकसित होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button